अलवर मे होटल के बाहर सो रहे बुजुर्ग मजदूर पर ट्रक चढ़ा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Apr 18, 2026 - 16:11
 0
अलवर मे  होटल के बाहर सो रहे बुजुर्ग मजदूर पर ट्रक चढ़ा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

अलवर (अनिल गुप्ता) शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। नमन होटल के पास सड़क किनारे आराम कर रहे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान बालकिशन के रूप में हुई है, जो शहर के 200 फीट रोड क्षेत्र का निवासी था। जानकारी के अनुसार, बालकिशन मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार शाम काम खत्म करने के बाद वह नमन होटल के पास छाया देखकर सुस्ताने के लिए बैठ गया था, जहाँ उसे नींद आ गई। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन को बैक किया और फिर आगे बढ़ाते समय बुजुर्ग को कुचल दिया।

  • चीखते रहे लोग, ड्राइवर हुआ फरार:

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब ट्रक बुजुर्ग की ओर बढ़ रहा था, तो आस-पास के लोग जोर-जोर से चिल्लाए, लेकिन ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका और बुजुर्ग को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बुजुर्ग को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़:

मृतक के बेटे बाबू ने बताया कि उसके पिता परिवार का सहारा थे। घटना के समय बालकिशन का एक बेटा अस्पताल में भर्ती था और दूसरा मजदूरी पर गया हुआ था। वैशाली नगर थाना पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................