गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: दावे-आपत्तियों की लास्ट डेट 7 अप्रैल, 22 अप्रैल को आखिरी लिस्ट आएगी
अलवर जिले की गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। नगर निकाय चुनावों की तैयारी के तहत यह सूची प्रकाशित की गई है।
चुनाव शाखा प्रभारी नारायण तिवाड़ी ने बताया कि यदि किसी मतदाता को वोटर लिस्ट में कोई दावा या आपत्ति है, तो वे 7 अप्रैल तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसके बाद, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 अप्रैल को किया जाएगा।
प्रशासन ने नगरपालिका के निवासियों से अपील की है कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में छूट गया है, तो दर्ज करवा लें।