मानवता शर्मसार: कोटड़ी में सड़क किनारे झाड़ियों में मिला मृत नवजात; पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज

Apr 18, 2026 - 16:28
 0
मानवता शर्मसार: कोटड़ी में सड़क किनारे झाड़ियों में मिला मृत नवजात; पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज

भीलवाड़ा (राजस्थान) भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ बड़ा महुआ-मालीखेड़ा रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों में एक नवजात बच्चा मृत अवस्था में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कुछ श्रद्धालु अमावस्या के अवसर पर पैदल कोटड़ी श्याम के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों में पड़े एक नवजात पर पड़ी। श्रद्धालुओं ने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुँची।

पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर कोटड़ी हॉस्पिटल पहुँचाया। अस्पताल में चिकित्सकीय औपचारिकताओं और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में नवजात का अंतिम संस्कार किया गया।

कोटड़ी थाना पुलिस ने नवजात को इस तरह लावारिस हालत में फेंकने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब आसपास के अस्पतालों और प्रसूति केंद्रों के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हाल ही में किन घरों में जन्म हुआ है। साथ ही, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................