राहत की खबर: अब गैस एजेंसी पर शादी का कार्ड दिखाते ही मिलेंगे सिलेंडर; DSO कार्यालय के चक्करों से मिली मुक्ति

Apr 18, 2026 - 16:35
 0
राहत की खबर: अब गैस एजेंसी पर शादी का कार्ड दिखाते ही मिलेंगे सिलेंडर; DSO कार्यालय के चक्करों से मिली मुक्ति

डीग (राजस्थान) आखातीज के अबूझ सावे और वैवाहिक सीजन के चलते डीग जिले में शादी-ब्याह, गृह प्रवेश और भागवत कथा जैसे आयोजनों की धूम है। इन आयोजनों के बीच गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर बनी ऊहापोह की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने आमजन को बड़ी राहत दी है।

  • प्रक्रिया का सरलीकरण:

जिला रसद अधिकारी (DSO) के नए निर्देशों के बाद अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर की स्वीकृति के लिए जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। अब लोग सीधे अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर शादी या अन्य सामाजिक कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र (कार्ड) दिखाकर निर्धारित कोटा के अनुसार सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

  • भीड़ और भागदौड़ से राहत:

इससे पहले दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों को घंटों सफर कर DSO कार्यालय पहुंचना पड़ता था, जिससे वहां लंबी कतारें लग रही थीं। नई व्यवस्था से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि दफ्तरों में होने वाली अनावश्यक भीड़ भी कम होगी।

निर्धारित कोटा और उपलब्धता:

  • शहरी क्षेत्र मे एक आयोजन के लिए अधिकतम 3 कॉमर्शियल सिलेंडर और ग्रामीण क्षेत्र: प्रति कार्ड 2 कॉमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे 

  • आपूर्ति: प्रशासन के अनुसार जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। अब तक लगभग 600 आयोजनों के लिए 1300 से अधिक सिलेंडर वितरित किए जा चुके हैं।

डीएसओ अर्पित अग्रवाल ने बताया कि, "प्रक्रिया को पूरी तरह सरल कर दिया गया है। अब लोग सीधे एजेंसी पर कार्ड दिखाकर सिलेंडर ले सकते हैं। हमारा प्रयास है कि किसी भी परिवार को मांगलिक कार्यों के दौरान रसोई ईंधन की कमी का सामना न करना पड़े।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................