विधायक नौक्षम चौधरी का जुरहरा अस्पताल में औचक निरीक्षण; अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लताड़ा, डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश

Apr 18, 2026 - 16:44
 0
विधायक नौक्षम चौधरी का जुरहरा अस्पताल में औचक निरीक्षण; अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लताड़ा, डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश

डीग/कामां (डीग) कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जुरहरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की ज़मीनी हकीकत परखी। विधायक के अचानक पहुँचने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान गंदगी और डॉक्टरों की अनुपस्थिति पाकर विधायक ने कड़ा रुख अपनाया।

  • अस्पताल में गंदगी और डॉक्टरों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी:

अस्पताल परिसर में चारों ओर फैली गंदगी को देख विधायक ने सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्टाफ को चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों को स्वच्छ वातावरण देना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। वहीं, वार्डों के निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर अपनी सीटों से नदारद मिले, जबकि मरीज बाहर इंतजार कर रहे थे।  विधायक ने मौके से ही उच्च अधिकारियों को फोन कर लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • मरीजों का सुना दर्द:

विधायक ने वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधा संवाद किया। मरीजों ने डॉक्टरों की बेरुखी और इलाज में देरी की शिकायत की, जिस पर विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि व्यवस्थाओं में सुधार कर दोषी कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

  • गावड़ी में 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा:

अस्पताल निरीक्षण के बाद विधायक जुरहरा ग्राम पंचायत के गावड़ी गांव पहुँचीं, जहाँ उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने 51 किलो फूलों की माला और चांदी का मुकुट पहनाकर विधायक का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक ने गांव के विकास के लिए 90 लाख रुपये के बजट की घोषणा की। इस राशि से  श्मशान घाट और कब्रिस्तान की चारदीवारी व टीन शेड का निर्माण, नई सड़कों का विकास और पेयजल हेतु डीप बोर, सरकारी विद्यालय में नए शिक्षा कक्षों का निर्माण कराया जाएगा।

इस दौरान पूर्व प्रधान प्रतिनिधि नोमान खान, सरपंच प्रतिनिधि आश खां सहित क्षेत्र के अनेक सरपंच, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................