मेहनत की चमक से शिक्षा के क्षेत्र में हुआ महुवा का नाम रोशन; संत जेवियर स्कूल महुवा के नौनिहालों ने सीबीएसई बोर्ड परिक्षा परिणामो में लहराया परचम

Apr 18, 2026 - 17:59
 0
मेहनत की चमक से शिक्षा के क्षेत्र में हुआ महुवा का नाम रोशन; संत जेवियर स्कूल महुवा के नौनिहालों ने सीबीएसई बोर्ड परिक्षा परिणामो में लहराया परचम

महुवा (अवधेश अवस्थी) कांक्रीट के बढ़ते दौर में भी जब गाँव की मिट्टी से उठती मेहनत की खुशबू पूरे जिले में महक जाए, तो समझ लीजिए कि नई पीढ़ी कुछ बड़ा कर गुजरने की ठान चुकी है। महुवा के हिंडौन रोड स्थित संत जेवियर स्कूल महुवा ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐसा परिणाम दिया कि पूरे क्षेत्र में विद्यालय का परचम लहरा उठा।
विद्यालय के 31 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि “मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता खुद शोर मचा दे।” इस वर्ष संत जेवियर स्कूल महुवा के कक्षा 10 के छात्र पुलकित तिवारी और वासु खंडेलवाल ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं अंशुल अग्रवाल और गौरव सिंह ने 92.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया, जबकि शैलजा ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवांवित किया।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का मान-सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष अवधेश अवस्थी ने परीक्षा परिणामो मैं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि “जिनके हौसले बुलंद होते हैं, वही आसमान छूते हैं।”

विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई इबारत लिखी, जिनमें अनवी धाकड़ 89 प्रतिशत, अभिषेक कुमार 87 प्रतिशत, सचिन पोसवाल 87 प्रतिशत, अंशिका सेहरा 87 प्रतिशत, आदित्य मीणा और खुशबू मीणा 86 प्रतिशत, ऋषिका जोरवाल 85 प्रतिशत, साक्षी 84 प्रतिशत, चिराग सिंह और अमित कुमार गुर्जर 83 प्रतिशत, नयन मीणा 83 प्रतिशत, गौरव कुमार 82 प्रतिशत, ऋषभ शर्मा 79 प्रतिशत, सौरभ गुर्जर 77 प्रतिशत, पायलट जाटव, प्रशांत और जगत सिंह गुर्जर 74 प्रतिशत, अमन उसारा और रामनुज द्विवेदी 73 प्रतिशत, मोहित निगोतिया 72 प्रतिशत, मूमल गुर्जर 69 प्रतिशत, हितेश गुर्जर 60 प्रतिशत, लक्ष्यवेंद्र गुर्जर, रविन्द्र सिंह बैंसला, यथार्थ शर्मा 59 प्रतिशत तथा युवराज शर्मा 43 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत का परचम लहराया।
विषयवार उत्कृष्टता की बात करें तो सचिन पोसवाल ने सामाजिक विज्ञान में 99 अंक, अंशुल अग्रवाल ने गणित में 99 अंक, वासु खंडेलवाल ने आईटी में 97 एवं विज्ञान में 95 अंक, शैलजा ने हिंदी में 98 अंक तथा पुलकित तिवारी ने अंग्रेजी में 93 अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक मजबूती को नई पहचान दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जोस वी. के. ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम बताते हुए कहा कि “संघर्ष की भट्टी में तपकर ही सफलता का सोना निखरता है।” वहीं प्रबंधक फादर जॉन एरि एस.जे. और प्रधानाध्यापिका सिस्टर बसंती सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गाँव की गलियों से निकलकर जब बच्चे अपनी मेहनत से पहचान बनाते हैं तो यह सिर्फ एक स्कूल की नहीं, पूरे क्षेत्र की जीत होती है। सच ही कहा गया है— “उड़ान बाकी है अभी, इम्तिहान बाकी है, इन नन्हें परिंदों में आसमान बाकी है।”
संत जेवियर स्कूल महुवा का यह परिणाम न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है बल्कि ग्रामीण अंचल में शिक्षा की मजबूत होती नींव का भी जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................