फिर से गोल्ड ओलंपियाड 2025-26 में द बोहराज ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Apr 18, 2026 - 18:00
 0
फिर से गोल्ड ओलंपियाड 2025-26 में द बोहराज ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

महुवा (अवधेश अवस्थी) Science Olympiad Foundation द्वारा आयोजित SOF ओलंपियाड 2025-26 में द बोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महुवा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपने-अपने वर्ग में श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किए। इनमें कक्षा 7 से अर्नव कुमार, तनिष अवस्थी, सोनाक्षी सिंघल, सिद्धि शर्मा एवं यतिन बंसल, कक्षा 8 से कुशाग्र शर्मा, निशु आवाना एवं दीपिका बैरवा, कक्षा 9 से प्रिंस जोशी, केशव कुमार, मोहम्मद रेहान एवं राजवर्धन सिंह तथा कक्षा 10 से आदित्य राज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय निदेशक विनय बोहरा सह निदेशक  विकास बोहरा संरक्षक गोपुत्र अवधेश अवस्थी प्रिंसिपल दिव्या मिश्रा वॉइस प्रिंसिपल श्वेता राणा एक्स एलेन फैकेल्टी योगेश दीपक महेश अभिषेक शर्मा अभिषेक व्यास मनीष जितेंद्र संध्या हरीश त्रिपाठी सहित समस्त विद्यालय स्टॉप ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिणाम अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा देंगे।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी पदक विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................