महुवा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार, अपहरण मामले में दो दस्तयाब
महुवा / अवधेश अवस्थी
महुवा थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थानाधिकारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेशों की सख्ती से पालना करते हुए विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 5 गिरफ्तारी वारंटियों को धर दबोचा है, जिन्हें बाद में न्यायालय में पेश किया गया। इसके साथ ही, पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपहर्ताओं को भी दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के हत्थे चढ़े ये गिरफ्तारी वारंटी: थाना प्रभारी महेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अभियान के तहत निम्नलिखित 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया है:
-
हरकेश उर्फ अन्नू – निवासी मचान का पुरा, थाना महुवा
-
दिलीप – निवासी धन्तूरी, थाना महुवा
-
सावित्री नट – निवासी धन्तूरी, महुवा
-
नरेन्द्र उर्फ नारा गुर्जर – निवासी समसपुर, थाना महुवा
-
सौरभ जाटव – निवासी बहडखो, थाना महुवा
पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

