द बोहराज ग्लोबल स्कूल, महुवा में साइबर अपराध जागरूकता सेमिनार आयोजित

Apr 8, 2026 - 18:55
 0
द बोहराज ग्लोबल स्कूल, महुवा में साइबर अपराध जागरूकता सेमिनार आयोजित

महवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित बोहरा ग्लोबल स्कूल,  में छात्रों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री सीमा मीणा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

सुश्री सीमा मीणा ने बताया कि आज के समय में किशोर (टीनएजर्स) सोशल मीडिया के अधिक उपयोग के कारण साइबर अपराधियों के आसान लक्ष्य बन जाते हैं। ठग लोग फर्जी आईडी बनाकर बच्चों से दोस्ती करते हैं और बाद में उन्हें धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, अपहरण या यौन शोषण जैसे गंभीर अपराधों का शिकार बना सकते हैं।

उन्होंने छात्रों को सावधान करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी अज्ञात व्यक्ति से बातचीत करने से बचें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, पता, स्कूल का नाम, फोटो या पासवर्ड किसी भी अजनबी के साथ साझा न करें।

साथ ही विद्यालय में एक शिकायत पेटी रखवाई गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री सीमा मीणा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की एक संयुक्त टीम भी गठित करवाई, जिससे छात्र-छात्राएं अपनी समस्याएं लिखित रूप में शिकायत पेटी में डाल सकें और उनका समय पर समाधान किया जा सके।

उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के नियम बताते हुए कहा कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत अपने अभिभावकों और शिक्षकों को सूचित करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने न्यायिक मजिस्ट्रेट का आभार व्यक्त किया और छात्रों से साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया।


इस अवसर पर स्कूल निदेशक विनय बोहरा एवं सह निदेशक विकास बोहरा संरक्षक गोपुत्र अवधेश अवस्थी (महुवा/बालाजी मंडावर)प्रिंसिपल दिव्या मिश्रा,राजेश व पुनीत वाइस प्रिंसिपल श्वेता राणा एक्स एलन फैकल्टी योगेश, दीपक, महेश, अभिषेक, हरीश त्रिपाठी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................