उपस्वास्थ्य केंद्र के बाहर भरा तालाब का पानी: PHC औरविद्यालय को खतरा, ग्रामीण भयभीत
गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ नगरपालिका के रामबास में बीमारों का इलाज करने वाला उपस्वास्थ्य केंद्र ही बीमारी का घर बनता चला जा रहा हैं। हालात यह हैं कि कीचड़ ,पानी के बीच होकर लोगों को उपस्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने के लिए जाना पड़ रहा है। जिस कारण से यहां बीमारियों की संभावनाएं ज्यादा हैं। जिसके चलते मच्छर पनप रहे हैं। खास बात यह है कि उपस्वास्थ्य केंद्र पर ही ग्रामीण अपना इलाज कराने पानी और कीचड़ के कारण नही आ रहे हैं । साथ ही न ही यहां सफाई कराई जा रही है।
गोविन्दगढ़ नगरपालिका में रामबास गांव के शामिल होने के बाद भी रामबास की समस्याओ का निराकरण नही हो पा रहा है। जहां ग्राम पंचायत के समय क्षेत्र में बारिश के पानी के निकास की सुविधा की जाती थी। वही नगरपालिका क्षेत्र में आ जाने के बाद भी तालाब का पानी सड़क ,उपस्वास्थ्य केंद्र सहित महात्मा गांधी विद्यालय तक आ गया है। लेकिन पानी के निकास की कोई व्यवस्था नही है।
नगरपालिका में जानकारी करने पर पता चला कि यहां का सफाई का ठेका लगभग 1करोड़ 90 लाख का है। जिसमे लगभग 60 सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे है। ओर नगरपालिका के पास पम्पसेट भी है लेकिन किसी भी प्रकार से पानी के निकास की व्यवस्था नही की गई है। और बारिश के आने के बाद हालात और भी खराब हो जाते है।
डॉ S k प्रभारी CHC गोविन्दगढ़ ने बताया कि उपस्वास्थ्य केन्द्र रामबास के चारो तरफ तालाब का पानी भर जाने के कारण PHC के भवन को खतरा हो गया है । इस संबंध में नगरपालिका को शिकायत की जाएगी और वहां से पानी निकलवाया जाएगा।
मनोज कुमार बाली प्रधानाचार्य महात्मा गांधी विद्यालय रामबास ने बताया कि विद्यालय के कमरा नम्बर 11,12 के पीछे पानी भर जाने के कारण वहां बच्चों को नही बिठाया जा रहा। इस सम्बंध में 1 जुलाई को उपखण्ड अधिकारी को mail कर दी गई थी।और 9 जुलाई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडा शिविर में भी लिखित शिकायत दी गई। लेकिन वहाँ पर शिकायत नही ली गई।

