विधायक ने किया विद्युत विभाग के 81.00 लाख रुपये के नए भवन का उद्घाटन

Apr 20, 2026 - 19:06
 0
विधायक ने किया विद्युत विभाग के 81.00 लाख रुपये के नए भवन का उद्घाटन

रामगढ़ (अलवर) रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने उपखंड मुख्यालय पर जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) द्वारा नवनिर्मित अधिशासी अभियंता कार्यालय के भव्य भवन का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। अब तक किराए के परिसर में चल रहा विद्युत विभाग का यह कार्यालय अब अपने स्वयं के नवनिर्मित भवन में संचालित होगा, जिससे लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा।

एक ही परिसर में संचालित होंगे तीन प्रमुख कार्यालय

 विधायक सुखवंत सिंह ने बताया कि विभाग को अपना स्वयं का भवन मिलने से कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। इस आधुनिक भवन का निर्माण ₹81.00 लाख की लागत से किया गया है। इस नवनिर्मित परिसर में अब निम्नलिखित कार्यालय एक साथ संचालित होंगे:

  • अधिशासी अभियंता (XEN) कार्यालय

  • सहायक अभियंता (AEN) सतर्कता

  • सहायक अभियंता (AEN) एचटीएम-आर

कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा विधायक सुखवंत सिंह का माला पहनाकर और साफा बांधकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विधायक ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।उद्घाटन समारोह के दौरान अधीक्षण अभियंता आरसी माथुर, अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार, जिला पार्षद गगनदीप सिंह, सहायक अभियंता भूपेंद्र चौधरी व ओपी अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर जैन, गोविंद सैनी, पूर्व सरपंच देविंदर शर्मा, मवासिराम मिश्रा, चन्दन चौधरी, ब्रजबिहारी चौधरी, बनेसिंह पोसवाल सहित विभाग के अनेक कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................