11 हजार केवी बिजली लाइन का तार गिरा, बाइक सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

Jun 1, 2026 - 19:09
 0
11 हजार केवी बिजली लाइन का तार गिरा, बाइक सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

टहला (अलवर/अनिल गुप्ता) टहला थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। धीरोडा के दरोगाला सड़क मार्ग पर 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। हादसे की चपेट में बाइक से जा रहे दो लोग आ गए, जिनकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।

 हादसे में बाइक भी पूरी तरह जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार टहला थाना क्षेत्र के धीरोडा के दरोगाला मार्ग पर दो व्यक्ति बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर टहला थानाधिकारी पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

 पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर टहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मृतकों की पहचान टहला के लिलिया निवासी मूलचंद पुत्र देवबक्स गुर्जर (55 वर्ष) तथा कानियावास निवासी रमेश पुत्र लायूराम गुर्जर (52 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................