खैरथल में एलईडी बल्ब वितरण शिविर 21 से 27 अप्रैल तक

Apr 20, 2026 - 19:34
 0
खैरथल में एलईडी बल्ब वितरण शिविर 21 से 27 अप्रैल तक

खैरथल  (हीरालाल भूरानी)  प्रधानमंत्री ग्रामीण उजाला योजना के तहत खैरथल कस्बे में सहायक अभियंता कार्यालय के पास 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक एलईडी बल्ब वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में आमजन को रियायती दरों पर ऊर्जा दक्ष एलईडी बल्ब उपलब्ध कराए जाएंगे।
सहायक अभियंता दिनेश बढ़ाना ने बताया कि योजना के अंतर्गत मात्र 200 रुपये में 5 एलईडी बल्ब दिए जाएंगे, जिनमें 2 बल्ब 12 वॉट के तथा 3 बल्ब 9 वॉट के शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 200 रुपये में एक चार्जिंग युक्त एलईडी बल्ब भी उपलब्ध रहेगा। वहीं, 150 रुपये में एक चार्जिंग टॉर्च भी दी जाएगी, जिस पर एक वर्ष की गारंटी प्रदान की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................