धमाके की आवाज से फटा गैस सिलेंडर:7 साल का बच्चा आग में जला, हुई मौत
![धमाके की आवाज से फटा गैस सिलेंडर:7 साल का बच्चा आग में जला, हुई मौत](https://gexpressnews.com/uploads/images/202405/image_870x_665875c267c6e.jpg)
भिवाड़ी (अलवर)
चाय की थड़ी में आग लगने से सात साल का बच्चा जिंदा जल गया। सिलेंडर फटने से लगी आग के दौरान बच्चा फ्रिज के नीचे दब गया और बाहर नहीं निकल पाया। उसका चाचा पास की फैक्ट्री में चाय देने गया था। जब तक वह लौटा, सब तबाह हो चुका था। हादसा भिवाड़ी के रीको चौक में गुरुवार दोपहर करीब 2.30 बजे का है।
![आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में सबकुछ जल गया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/30/gif-29_1717066362.gif)
SBI ATM के गार्ड राजकुमार ने बताया-सामने ही चाय की थड़ी है। अचानक से पूरी दुकान में आग लग गई। मुझे दिखाई दे रहा था कि बच्चा आग में घिर गया है। उसे बचाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी तेज थी कि बचा नहीं पाया। मेरा एक हाथ भी झुलस गया।
- मुकेश शर्मा
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)