टोडा प्रीमियर लीग सीजन- 2 प्रतियोगिता 26 अप्रैल से
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) निकटतम ग्राम टोड़ा में टोडा क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 26 अप्रैल भगत जी खेल मैदान टोड़ा चौराहे पर किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर श्यामसुंदर मीणा होंगे। अध्यक्ष रूप सिंह टोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता की एंट्री फीस 20 अप्रैल से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शुरू कर दी गई है।
इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को 51000 रुपए सेकंड विजेता टीम को 21000 रुपए तीसरी विजेता टीम को 5100 का पारितोषिक दिया जाएगा।


