हिसामडा कलश यात्रा में उमडा जनसैलाव, कथा का शुभारम्भ

Apr 21, 2026 - 19:26
 0
हिसामडा कलश यात्रा में उमडा जनसैलाव, कथा का शुभारम्भ

हलैना (विष्णु मित्तल) श्री बालाजी मन्दिर विकास समिति एवं श्री बालाजी हनुमान भक्त मण्डल की ओर से गांव हिसामडा स्थित श्री बालाजी मन्दिर पर संस्थापक ओमप्रकाश शर्मा एवं महन्त तनु शर्मा के सानिध्यं में कलश यात्रा के साथ श्री मद भागवत कथा का शुभारम्भ हो गया और 28 अप्रेल को आयोजित होने वाले श्री हनुमान मेला की ध्वजा चढाई गई।

कलश यात्रा में भारी सख्यां में श्रद्वालु शामिल हुए, जिसमें महिला-बच्चों की सख्यां अधिक रही। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाती और नृत्य करती तथा पुरूष-बच्चें हाथ में ध्वजाए लेकर देवी-देवताओ के जयकारे लगाते चल रहे थे।

कलश यात्रा श्री बालाजी मन्दिर से शुरू हुई और गांव हिसामडा के प्रमुख रास्तो से होकर कथा स्थल पहंुची, जहां श्री मद भागवत और कथा वाचक की पूजा-अर्चना की। मन्दिर के महन्त तनु शर्मा  ने बताया कि गांव हिसामडा के श्री बालाजी मन्दिर पर 21 अप्रेल को कलशयात्रा के साथ भागवत कथा शुरू हो गई, जो 28 अप्रेल तक होगी।

 28 अप्रेल को हनुमान मेला, श्रीराम यज्ञ की पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी, रात्रि को हनुमान दरवार एवं भजन सध्यां, अतिथि सम्मान आदि कार्यक्रम होंगें। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, भानू प्रताप लवानिया, प्रकाशचन्द सैनी, सुजान सिंह सरपचं, पूरन सिंह आदि ने भागवत शोभायात्रा का स्वागत किया।

जिसमें मुम्बई, इलाहाबाद, मथुरा, आगरा, दिल्ली, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा, डीग आदि जिले के श्रद्वालु भाग लेंगे साथ ही वैर, भुसावर, हलैना, बयाना, खेडलीगंज, उच्चैन, रूपवास सहित पडौसी गांवों के नागरिक भाग ले रहे है साथ ही गांव हिसामडा, प्रेमनगर, गांगरोली, रहीमगढ, हलैना, वैर आदि स्थान के लोगों का सहयोग जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................