चंवरा किशोरपुरा में सिलेंडर बलास्ट कांड में उजड़े घर को बसाने फिर आगे आए दानवीर भामाशाह

Apr 21, 2026 - 19:50
 0
चंवरा किशोरपुरा में सिलेंडर बलास्ट कांड में उजड़े घर को बसाने फिर आगे आए दानवीर भामाशाह

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) चंवरा-किशोरपुर के मोरिंडा सड़क पर भैरुं नगर में 4 दिन पहले सिलेंडर बलास्ट से चंवरा निवासी शंकर लाल मेघवाल का घर उजाड़ गया था । यही नहीं इनके घर पर बेजुबान मवेशियां भी आग में दफन हो गई थी । लगातार उपखंड स्तर के अधिकारियों कर्मचारियों एवं गैस एजेंसी की टीम ने महज कागजी कार्यवाही की खानापूर्ति आपूर्ति के अलावा ज्यादा कुछ नही किया।

घटना के चौथे दिन इस उजड़े परिवार का घर बसाने कई भामाशाह फरिस्ते के रूप में फिर आगे आए हैं । जिनमे मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान झुंझुनूं का प्रतिनिधि मण्डल पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी पीड़ा जानी, संस्थान के महासचिव मदनलाल गुडेसर, संस्थान के संयोजक रामनिवास भूरिया, संरक्षक प्रोफेसर जयपाल सिंह सरोवा, दलीप कांटीवाल ने पीड़ित परिवार की 6 हजार रुपए की नगद राशि प्रदान की है । युवा नेता रविंद्र सिंह पोंख भी आगे आकर पीड़ित परिवार के लिए लग-भग 50 हजार रूपए की तमाम राशन सामग्री की पिकअप लेकर पहुंचे। तथा चंवरा कारोबारी पंकज गुप्ता ने लग भग 85000 रुपए देकर की थी शुरुआत।
अब तक इन्होंने की मदद 11 हजार रुपए डॉ.संदीप शर्मा किशोरपुरा 10 हजार गुप्तदान चिंचड़ोली से, 10 हजार रूपए गुप्तदान चंवरा से, 5100 रुपए सुखलाल गिरदावर व हरफूल ठेकेदार, 5000 रुपए हरीराम देवता, 5100 रुपए पंकज कुमार, 5100 गुप्तदान, 3100 रुपए बाबूलाल बड़कोदिया मोरिंडा, 3000 रुपए कमलेश अध्यापक कुलोद, 2100 रुपए बाबूलाल लूनिया सांई होंडा मोटर्स चंवरा, 2000 रुपए किरण मीणा अध्यापिका, 1100 रुपए हमीर सिंह शेखावत चंवरा, 1100 रुपए जय कमल सोनी चंवरा, 1100 रुपए मैनपुरा ग्राम विकास अधिकारी लालचंद, 1000 रुपए उमराव बाघोली सहित सैकड़ों लोगों ने की मदद। इस मौके पर मीन सेना के प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा, शीशराम खटाना पूर्व सरपंच ककराना राजेश खटाणा किशोरपुरा, हेमराज गुर्जर , दीपक, विजेन्द्र गोठवाल, जितेन्द्र गोठवाल, महेन्द्र कड़वासरा, सुरेश, आदित्य खींची, दिनेश मेहरिया, लीलाराम खटाना, नागरमल, विजेन्द्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................