अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: अर्रूवा-शेखपुरा मार्ग से हटाए गए अस्थायी कब्जे, तीन घंटे चली कार्रवाई

Apr 21, 2026 - 19:49
 0
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: अर्रूवा-शेखपुरा मार्ग से हटाए गए अस्थायी कब्जे, तीन घंटे चली कार्रवाई

कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के अर्रूवा-शेखपुरा सड़क मार्ग पर मंगलवार को पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। करीब तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया।
जानकारी के अनुसार गांव के मुख्य रास्ते पर लंबे समय से लोगों द्वारा कच्चे व अस्थायी अतिक्रमण कर रखे थे। इनमें कूड़ा-करकट के ढेर, घेराबंदी, पशुओं को बांधने के स्थान सहित अन्य अवैध कब्जे शामिल थे।

इन अतिक्रमणों के कारण मार्ग संकरा हो गया था, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई।

अधिकारियों की निगरानी में जेसीबी मशीन के जरिए सड़क किनारे किए गए कच्चे अतिक्रमणों को हटाया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क मार्ग पर स्थायी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 साथ ही आमजन को चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुनः अतिक्रमण करने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
अभियान के दौरान कठूमर थाने के एएसआई उमरुद्दीन, नायब तहसीलदार एवं पीडब्ल्यूडी के जेईएन बबलू सहित पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................