गोविंदगढ़ के इंदपुर में आग से किसान का ईंधन जलकर राख; दमकल नही नहीं पहुंची, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के इंदपुर गांव में बीती रात एक खेत में रखे ईंधन और हरे पेड़ों में आग लग गई। इस घटना में इंदपुर निवासी रिसपाल सैनी का ईंधन जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
रिसपाल सैनी ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में सरसों और ढांचे की लकड़ियां रखी हुई थीं, जो आग की चपेट में आने से पूरी तरह नष्ट हो गईं। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के हरे पेड़ भी इसकी चपेट में आ गए।
सैनी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब 12 बजे हुई। उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद गांव के लोगों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीड़ित रिसपाल सैनी ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बावजूद भी कोई प्रशासनिक कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी और पटवारी तक ने घटनास्थल का मुआयना नहीं किया।


