बयाना में बेकाबू पिकअप का कहर: घर के बाहर बैठे व्यक्ति को मारी टक्कर, कई वाहन क्षतिग्रस्त, चालक नशे की हालत में किया गिरफ्तार

Apr 22, 2026 - 18:52
 0
बयाना में बेकाबू पिकअप का कहर: घर के बाहर बैठे व्यक्ति को मारी टक्कर, कई वाहन क्षतिग्रस्त, चालक नशे की हालत में किया गिरफ्तार

बयाना (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) बयाना कस्बे में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बेकाबू पिकअप वाहन ने सब्जी मंडी इलाके में जमकर उत्पात मचाया। तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पर दौड़ते हुए कई लोगों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। बड़ी मुश्किल से पिक-अप पेड़ से टकरा कर रुक पाई । जिससे चालक भी बुरी तरह फंस गया लोगों ने उसको भी पिक-अप से बाहर निकाला ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप ने सबसे पहले घर के बाहर बैठे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसका पैर गंभीर रूप से टूट गया। घायल व्यक्ति की पहचान डालचंद सैनी (45), पुत्र गिरधारी सैनी, निवासी बयाना के रूप में हुई है।

घटना में एक कुत्ता भी वाहन की चपेट में आकर कुचल गया। इसके अलावा तीन टैम्पो और दो फोरव्हीलर वाहनों को भी पिकअप ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

घायल डालचंद सैनी को तुरंत बयाना उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए भरतपुर रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

परिजनों, जिनमें बबीता सैनी और अनिता सैनी ने बताया कि डालचंद सैनी अपने बीमार भाई को देखने आए थे और घर के बाहर बैठे थे, तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि ये हादसा और भी बड़ा हो ‌जाता अगर बच्चे स्कूल नहीं गये होते। क्यों कि बच्चे अधिक तर इसी पैड के नीचे खेलते रहते हैं । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................