अलवर में 24 अप्रैल को आयोजित होगा विशाल जोन स्तरीय रक्तदान शिविर; केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे शुभारंभ
खैरथल (हीरालाल भूरानी() संत निरंकारी सत्संग भवन अलवर पर 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार को एक विशाल जोन स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है यह विशाल रक्तदान शिविर निरंकारी जगत के बाबा गुरुवचन सिंह जी की याद में उनको समर्पित करते हुए किया जा रहा है जिसमें भिवाड़ी टपूकड़ा तिजारा खैरथल लक्ष्मणगढ़ गोविंदगढ़ बड़ौदा मेव नौगांव एवं पावटा सहित जोन की ब्रांचो के अतिरिक्त आसपास के क्षेत्र की ब्रांचो से भी अपार श्रद्धालु इस रक्तदान में हिस्सा लेकर स्वेच्छा से अपना रक्तदान करेंगे।
इसी क्रम में निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं परम आदरणीय राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से बुराड़ी रोड दिल्ली में भी एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन योग्य डॉक्टरों की देखरेख में प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में निरंकारी श्रद्धालु भाई बहन मानवता की रक्षा के लिए अपना रक्तदान करेंगे
24 अप्रैल का दिन निरंकारी जगत में मानव एकता दिवस के रूप में न केवल भारत में अपितु पूरे विश्व में निरंकारी श्रद्धालुओं द्वारा मनाया जाता है इसी क्रम में अलवर में भी जोन स्तरीय मानव एकता दिवस समागम का आयोजन एवं इसके साथ ही विशाल रक्तदान शिविर बाबा गुरु वचन सिंह जी एवं चाचा प्रताप सिंह जी की याद में उनको समर्पित करते हुए किया जा रहा है
इस विशाल रक्तदानशिविर के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री माननीय भूपेंद्र यादव एवं वन राज्य मंत्री संजय शर्मा होंगे जिनके कर कमलों द्वारा विधिवत रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया जाएगा जो की राजकीय राजीव गांधी चिकित्सालय के ब्लड बैंक के सुयोग्य डॉक्टरों की टीम डॉ मोनिका के नेतृत्व में रक्त एकत्रित करेंगे इस विशाल रक्तदान शिविर में निरंकारी श्रद्धालुओं की श्रद्धा को देखते हुए आमजन भी प्रभावित होकर स्वेच्छा से रक्तदान करने को तत्पर हैं।
मानव एकता संत समागम एवं रक्तदान महादान का आयोजन जोनल इंचार्ज परम आदरणीय वैद बनवारी लाल के पावन सानिध्य में एवं जिला संयोजक सोमनाथ निरंकारी के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्रीय सेवादल संचालक गणपत राम एवं स्थानीय सेवा दल संचालक शिलिराम की देखरेख में सेवादल भाई बहनों द्वारा संपूर्ण व्यवस्थाएं की जाएगी।


