कठूमर कोर्ट परिसर में बार काउंसिल सदस्य पद का चुनाव सम्पन्न; 51 में से 46 अभिभाषकों ने किया मतदान
कठूमर (दिनेश लेखी) बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पद हेतु बुधवार को कोर्ट परिसर में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से कराई गई।
अभिभाषक संघ कठूमर में यह चुनाव उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल के निर्देशन में सम्पन्न कराई गई। निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद्र अर्रूवा व सहायक निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह चौहान ने बताया कि संघ के कुल 51 सदस्यों में से 46 अभिभाषकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस चुनाव के दौरान कुल 234 प्रत्याशियों मैदान में रहे। जिनकी गणना के बाद पदाधिकारियों का चयन किया गया। साथ ही दो सदस्यों को मनोनीत कर निर्वाचित किया जाएगा।


