स्कूल से घर लौट रहे सरकारी टीचर पर फायरिंग: जांघ में गोली लगी

हेलमेट पहने थे बाइक सवार बदमाश, निजी अस्पताल में शिक्षक का इलाज जारी

Nov 12, 2025 - 13:40
 0
स्कूल से घर लौट रहे सरकारी टीचर पर फायरिंग: जांघ में गोली लगी

कठुमर (अलवर) बहतुकलां थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिक्षक पर फायरिंग की घटना हुई। गोली चलने के बाद बाइक पर सवार हमलावर मौके से फरार हो गए, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

परिजन कैलाश ने बताया कि देवी धौलागढ़ बहतुकलां थाना क्षेत्र के गांव भनोखर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक प्रेम गोपाल शर्मा(35) खेडा लग्न गांव के निवासी हैं। खेडा लग्न निवासी मुकेश मीणा के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। मंगलवार को विद्यालय से लौटने के दौरान रास्ते में घात लगाकर फायरिंग की गई। गोली जांघ में लगने से गंभीर चोट आई।

घायल अवस्था में शिक्षक को स्थानीय लोगों की सहायता से कठूमर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होने पर अलवर के निजी अस्पताल रेफर किया। उपचार वर्तमान में जारी है।

पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की गई। क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश जारी है। फायरिंग की इस वारदात से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस अधिकारी घटना से जुड़े कारणों और विवाद की पृष्ठभूमि की जांच में जुटे हैं

एडीशन एसपी शरण कांबले ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फायरिंग वालों की तलाश भी जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................