मौजपुर में बाबा श्याम के मंदिर की रखी नींव
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के ग्राम मौजपुर में श्री श्याम मित्र मंडल और सर्व समाज के सहयोग से बाबा श्याम (बर्बरीक) के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य की श्री गणेश पूजन के साथ आज नीव रखी गई। पंचशीला पूजन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ । श्याम मित्र मंडल अध्यक्ष अजय सिंह राजपूत ने बताया की श्री श्याम मंदिर निर्माण भूमि पूजन (नींव रखने का कार्य आज संपन्न किया गया है।, जिससे क्षेत्र एवं मौजपुर के श्याम भक्तों में खुशी है । यह स्थानीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन आज सैकड़ो की संख्या में लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ ।
यह कार्य सर्व समाज और श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया है। यह स्थानीय ग्रामीणों और श्याम भक्तों के लिए एक खुशी का अवसर है, जहाँ एक नए मंदिर का निर्माण होगा।