चौमा रोड़ हनुमान मंदिर पर हुआ भंडारे का आयोजन
रामगढ़ (अलवर /राधेश्याम गेरा ) रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के कस्बा अलावडा के समीप चौमा रोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर पर मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस भंडारे का आयोजन यंहा से 25 किलोमीटर दूर एम आई ए के समीप भजीट गांव निवासी लीलाराम सैनी द्वारा उनकी हार्दिक इच्छा पूरी होने पर कराया गया।
भंडारे में उनके गांव निवासीयों के साथ साथ अलावडा चौमा आदि गांवों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में दाल,बांटी, चूरमा, पूरी, सब्जी व कांजी वडा का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे से पूर्व हनुमान मंदिर पर विधि विधान से मंत्रोच्चार द्वारा हवन यज्ञ कर प्रसाद का भोग लगाने के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।


