राजसिम्स पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाली पात्र किशोरियों एवं महिलाओं को मिलेंगे सैनिटरी नेपकिन

Jun 4, 2026 - 05:36
 0
राजसिम्स पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाली पात्र किशोरियों एवं महिलाओं को मिलेंगे सैनिटरी नेपकिन
डीग(विष्णु मित्तल) राजस्थान सरकार द्वारा संचालित काली बाई भील उड़ान योजना के अंतर्गत बाल विकास परियोजना कुम्हेर क्षेत्र में सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया जा रहा है। योजना के तहत 11 से 45 वर्ष आयुवर्ग की किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लेकिन राजसिम्स पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाली महिलाओं को ही सैनिटरी नेपकिन मिलेगी !
महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य, माहवारी प्रबंधन एवं व्यक्तिगत स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उन किशोरी बालिकाओं को विशेष रूप से लाभान्वित किया जा रहा है जो किसी सरकारी विद्यालय अथवा महाविद्यालय में अध्ययनरत नहीं हैं। इसके माध्यम से माहवारी के दौरान स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण का प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में कार्यवाहक उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग डीग  इंदू सक्सैना एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कुम्हेर महेन्द्र अवस्थी द्वारा विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर सैनिटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम का अवलोकन किया तथा लाभार्थी महिलाओं एवं किशोरियों से संवाद किया।
इस अवसर पर कार्यवाहक उपनिदेशक  इंदू सक्सैना ने कहा कि "काली बाई भील उड़ान योजना महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वाभिमान एवं सशक्तिकरण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र महिला एवं किशोरी तक योजना का लाभ पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है।"
बाल विकास परियोजना अधिकारी  महेन्द्र अवस्थी ने बताया कि "उड़ान योजना के तहत सैनिटरी नैपकिन के वितरण एवं विवरण का कार्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा राजसिम्स पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए लाभार्थियों का पंजीकरण आवश्यक है। पात्र किशोरियां एवं महिलाएं अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र पर जन आधार कार्ड एवं उससे जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ संपर्क कर पंजीकरण करा सकती हैं।"
सभी ने आग्रह किया कि "योजना की सभी पात्र लाभार्थी स्वयं आगे आकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें नियमित रूप से योजना का लाभ प्राप्त हो सके तथा माहवारी प्रबंधन के लिए आवश्यक स्वच्छता सामग्री समय पर उपलब्ध हो सके।"
कार्यक्रम के दौरान महिला पर्यवेक्षक संगीता कलवानिया, शैलजा शर्मा एवं अनीता कुमारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बबलेश, पिंकी, रिंकी तथा योगेश सहित अनेक महिलाएं एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है