हीरामल मंदिर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों की तादाद में उमड़े लोग, गायिका मनीषा सैनी ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने हीरामल मंदिर में किया सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वामणी प्रसाद का आयोजन.. हास्य कलाकार हरीश हिंदुस्तानी के चुटकुलों ने पब्लिक का दिल जीता

Sep 8, 2023 - 19:18
Sep 8, 2023 - 19:20
 0
हीरामल मंदिर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों की तादाद में उमड़े लोग, गायिका मनीषा सैनी ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

उदयपुरवाटी (झुंझुनू, राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) क्षेत्र के अशोक नगर पौंख में स्थित हीरामल मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया द्वारा शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वामणी प्रसाद का आयोजन किया गया। गायिका मनीषा सैनी एवं हास्य कलाकार हरीश हिंदुस्तानी ने कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां दी। मनीषा सैनी की प्रस्तुति पड़ोसन ले गई रे  गाने पर श्रद्धालु झूम उठे। वहीं हरीश हिंदुस्तानी ने अपने चुटकुलों से पब्लिक का मन मोह लिया। हीरामल महाराज के मंदिर में महाआरती के बाद प्रसाद का भोग लगाकर जन समुदाय को प्रसाद वितरण किया गया। सुबह से शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। कार्यक्रम में चंवरा मंडल अध्यक्ष अनिल सैनी द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, गायिका मनीषा सैनी, हास्य कलाकार हरीश हिंदुस्तानी का 51 किलो की फूल माला से भव्य अभिनंदन किया गया। मावंडिया ने कार्यक्रम में उपस्थित मेहमानों सहित उपस्थित जन समुदाय का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, जिला संगठन प्रभारी केडी बाबर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह, बगड़ अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल, इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, पूर्व उप जिला प्रमुख बनवारी लाल सैनी, भाजपा नेता राजेंद्र भांभू, उदयपुरवाटी के पांचो मंडल अध्यक्ष मदन सैनी उदयपुरवाटी, भूपेंद्र सिंह बड़ागांव, प्रवीण जोशी छापोली, अनिल सैनी चंंवरा,  प्रदीप गुर्जर गुढ़ागौड़जी, झुंझुनू शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, विकास कालावत, चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव दायमा, ख्यालीराम पूर्व सरपंच टोडी आदि ने कार्यक्रम में शामिल रहे। इस दौरान काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow