जशने गरीब नवाज 2 जनवरी को मनाया जाएगा, किया पोस्टर विमोचन

Dec 29, 2025 - 13:06
 0
जशने गरीब नवाज 2 जनवरी को मनाया जाएगा, किया  पोस्टर विमोचन

जोधपुर (बरकत खान) फैजा़ने गोसे आज़म तैबा कमेटी के संस्थापक एवं कार्यक्रम संयोजक आसिफ नूरी ने बताया कि जश्ने गरीब नवाज 2 जनवरी शुक्रवार बाद नमाज ए इशा हज़रत मुंशी सिफ्त हुसैन दरगाह परिसर रामबाग के पीछे आयोजित होगा कार्यक्रम को लेकर कमेटी द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया कार्यक्रम में दरबंगा बिहार से पीर सय्यद शम्सुल्लाह जान मिस्बाही, बीकानेर से सय्यद हातिम शाह चिश्ती,अल्हाज मोइनुद्दीन अशरफी, सय्यद नूर मियां, साजिद हुसैन रजवी इत्यादि ओलमा ए अहले सुन्नत शिरकत करेंगे 
मीडिया प्रभारी साजिद खान जोधाणा ने बताया कि ये कार्यक्रम शादी के मौका पर रखा गया है आमजन को फिजूल रस्मो की जगह शादी को आसान बनाने के लिए इस तरह के आयोजन करने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है 
साजिद खान जोधाणा ने बताया कि पोस्टर विमोचन के मौके पर कारी इस्लामुद्दीन, नुरूद्दीन, मुहम्मद सईद आलमी, मोहम्मद शाहिद ,शाकीर नुरी, आजाद रिज़्वी, शाहरुख (भूर्जी), नियाज़ इरफान, अतारी,  असगर,सलाउद्दीन सहित कई अकीदतमंद उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................