सड़क विकास से गांवों की तस्वीर बदल रही, क्षेत्र को विकास की नई पहचान मिल रही : डॉ शैलेश सिंह

Jun 5, 2026 - 10:25
 0
सड़क विकास से गांवों की तस्वीर बदल रही, क्षेत्र को विकास की नई पहचान मिल रही : डॉ शैलेश सिंह

डीग (नीरज जैन) डीग-कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह ने गुरुवार को कुम्हेर क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग की नवीन मिसिंग लिंक एवं नॉन पैचेबल योजना के तहत लगभग 653 लाख रुपए की लागत से निर्मित पांच सड़कों का लोकार्पण कर उन्हें आमजन को समर्पित किया। इनमें बृज विश्वविद्यालय से पपरेरा सड़क वाया दीवानपुरा, डिपो रोड से कसौदा सैह बाबैन संपर्क सड़क, भटावली-गांगरोली सड़क से जाटव नगला होते हुए बांसरौली, पपरेरा सड़क से नगला सूबेदार तथा पपरेरा सड़क से करकला एवं राजपुर से पपरेरा सड़क शामिल हैं।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ शैलेश सिंह ने कहा कि सुदृढ़ सड़क नेटवर्क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होता है। नई सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।
डॉ सिंह ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य स्वीकृत और पूर्ण कराए गए हैं, जबकि अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं वर्तमान में प्रगतिरत हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रमों में आजऊ पाहुआ मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, प्रधान देवी सिंह, पूर्व प्रधान मनोज, सूर्यप्रकाश आर्य, लक्ष्मीकांत शर्मा, खुशीराम पूनिया, सरपंच मोहना गुर्जर, मदन ताखा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................