विश्व पर्यावरण दिवस पर मातेश्वरी शक्ति धाम पचलंगी में वृक्षारोपण; भैरू घाटी में लगाया बरगद का पेड़

Jun 5, 2026 - 11:57
 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर मातेश्वरी शक्ति धाम पचलंगी में वृक्षारोपण; भैरू घाटी में लगाया बरगद का पेड़

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) उपखंड क्षेत्र के पचलंगी में पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध मातेश्वरी शक्ति धाम आश्रम के पास भैरू घाटी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए घाटी में बरगद का पेड़ लगाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य प्रकृति की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को नए पेड़ लगाने, सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने और एक टिकाऊ जीवन शैली अपनाने का संकल्प दिलाया।

  • अमृता देवी के बलिदान को किया याद:

अपने उद्बोधन में मदनलाल भावरिया ने पर्यावरण और वृक्षों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली वीर शिरोमणि अमृता देवी के ऐतिहासिक बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अमृता देवी का बलिदान हमें हमेशा पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को भी पेड़ों के महत्व का पाठ पढ़ाएगा।

इस विशेष पर्यावरण उत्सव और वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया के साथ सीताराम सेन, बजरंग लाल सेन, सागर राव, ओम प्रकाश शर्मा (पुजारी), रोहित सैनी, ओम प्रकाश सैनी, पत्रकार ललित शर्मा और यज्ञ सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अशोक जांगिड़ सहित कई गणमान्य नागरिक और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है