बड़ागांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण: विशेष अवसरों पर पौधे लगाकर करें उनकी परवरिश – मंगलचंद सैनी

Jun 5, 2026 - 14:40
 0
बड़ागांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण: विशेष अवसरों पर पौधे लगाकर करें उनकी परवरिश – मंगलचंद सैनी

बड़ागांव/उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने पर्यावरण को शुद्ध और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व तहसीलदार मंगलचंद सैनी ने आमजन से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आह्वान किया कि: "प्रत्येक व्यक्ति को अपने व अपने परिजनों के जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ और पूर्वजों की पुण्यतिथि जैसे विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि जब तक वह पेड़ न बन जाए, एक बच्चे की तरह उसकी परवरिश और देखभाल भी करनी चाहिए।"

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रबुद्ध नागरिकों ने पर्यावरण की वर्तमान स्थिति और उसकी शुद्धता को बनाए रखने के उपायों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर कुरडाराम गुर्जर, विष्णु जांगिड़, दलीप सिंह, राजेंद्र कटारिया, किशोरीलाल राजोरिया, राधेश्याम तानेनिया, सुभाष खैरवां, पवन मावर, किशोरीलाल कुमावत, बाबूलाल, लीलाधर, सुशील, श्रीराम सोनी, उमेश और मंगलचंद सैनी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन और आयोजन रामजी कटारिया द्वारा किया गया। उन्होंने अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और पौधों की सुरक्षा का जिम्मा लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है