विश्व पर्यावरण दिवस: 'मेरा युवा भारत' के तत्वावधान में क्विज प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

Jun 5, 2026 - 16:53
 0
विश्व पर्यावरण दिवस: 'मेरा युवा भारत' के तत्वावधान में क्विज प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

खेरली (दिनेश लेखी) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विद्यास्थली शिक्षा समिति, नंगला माधोपुर (खेरली) में पर्यावरण जागरूकता, पौधारोपण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य रोहिताश यादव एवं राजेश जैमन (आईटीआई) रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से पर्यावरण बचाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम का संयोजन दीपक बालोत द्वारा किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण विषय आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल एवं पेन देकर सम्मानित किया गया।

वही राजकीय महिला महाविद्यालय खेरली के नव निर्मित निर्माणाधीन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा वृक्षों की नियमित देखभाल करने का वचन दिया।
अंत में सभी उपस्थितजनों ने "हमारा पर्यावरण, हमारी जिम्मेदारी" का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ के छोटेलाल, अभिलाष, हरिओम, शीशराम, राजेश एवं नीरज कटहैड़ा सहित अनेक शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है