कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन

Jun 5, 2026 - 16:49
 0
कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय  प्राचार्य श्री मनोज चोपड़ा द्वारा पौधारोपण कर किया गया। छात्राओं द्वारा परिसर में स्थित बोटैनिकल गार्डन की निराई गुड़ाई कर आगे भी उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया गया। छात्राओं को पौधों के महत्व एवं उनकी देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में डॉ उमा शर्मा ने बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई तथा प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। छात्राओं को जल संरक्षण, ऊर्जा बचत और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। अंत मे रमेश चंद शर्मा ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस का यह आयोजन पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है