खैरथल में 31 अवैध जल कनेक्शन काटेः पीएचईडी ने किया औचक निरीक्षण, कहा-अभियान जारी रहेगा

Jun 6, 2026 - 18:49
 0
खैरथल में 31 अवैध जल कनेक्शन काटेः पीएचईडी ने किया औचक निरीक्षण, कहा-अभियान जारी रहेगा

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  खैरथल शहर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) ने अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ अपना विशेष अभियान जारी रखा है। इस अभियान के तहत, विभागीय टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 31 अवैध जल कनेक्शन काटे। यह अभियान प्रत्येक शनिवार को चलाया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता ने किया निरीक्षण
यह कार्रवाई सहायक अभियंता के निर्देशन में कनिष्ठ अभियंता बबलू कुमार की अगुवाई में की गई। अभियान के दौरान, अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और टीम से कार्रवाई का विस्तृत विवरण लिया।
संघन जांच अभियान चलाया
विभाग की टीम ने गुरुद्वारा के पास, तोता वाली गली, दिल्ली वाली गली, पीटीआई गली और वाल्मीकि बस्ती क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान, जलापूर्ति लाइन से जुड़े 31 अवैध कनेक्शनों की पहचान कर उन्हें तत्काल प्रभाव से काट दिया गया।
अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र यादव ने बताया कि अवैध कनेक्शनों के कारण विभाग को राजस्व का नुकसान होता है और नियमित उपभोक्ताओं को जलापूर्ति में बाधा का सामना करना पड़ता है।
 उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध कनेक्शनों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे केवल वैध एवं अधिकृत जल कनेक्शन ही लें। साथ ही, किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी विभाग को दें, ताकि शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु और पारदर्शी बनाया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................