रामगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर महिला व उसके रिश्तेदार पर जानलेवा हमला, फायरिंग करने का आरोप; आरोपियों की तलाश जारी

Jun 10, 2026 - 18:37
 0
रामगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर महिला व उसके रिश्तेदार पर जानलेवा हमला, फायरिंग करने का आरोप; आरोपियों की तलाश जारी

रामगढ़ (अलवर)। रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमीनी विवाद को लेकर एक महिला और उसके भांजे पर लाठी-डंडों, फरसी व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में मामी और भांजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पीड़िता के अनुसार, रामगढ़ क्षेत्र में उसकी साढ़े चार बीघा मौरूसी जमीन है। बुधवार को जब वह अपने भांजे के साथ खेत पर बाजरे की बुवाई करने गई थी, तभी उसके मामा-ससुर और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने लाटियों, फरसी और कुल्हाड़ी से लैस होकर उन पर हमला कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों पर बाल पकड़कर घसीटने, कपड़े फाड़ने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उक्त जमीन पीड़िता ने सालों पहले खरीदी थी, जिस पर पहले उनके रिश्तेदार खेती करते थे। फसल का हिस्सा न देने के कारण पिछले दो वर्षों से पीड़िता स्वयं उस पर खेती कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी और करीब एक साल पहले भी इनके बीच झगड़ा हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ितों का तत्काल मेडिकल मुआयना करवाया गया है।

एएसआई झम्मन सिंह का कहना है कि- "पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम तुरंत आरोपियों की धरपकड़ के लिए मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................