श्योपुर समाज ने आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज को किया श्रीफल भेंट

Jun 17, 2026 - 16:56
Jun 17, 2026 - 16:59
 0
श्योपुर  समाज ने आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज को  किया श्रीफल भेंट

जयपुर (कमलेश जैन) तपोभूमि प्रणेता पूज्य आचार्य 108 श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज के आगामी श्योपुर मंगल आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह एवं उमंग का वातावरण है। इसी क्रम मंगलवार को दुर्गापुरा जैन मंदिर जयपुर में विराजमान पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में श्योपुर प्रवास हेतु  श्रीफल भेंट कर मंगल आगमन का विनम्र निवेदन किया गया।
लगभग 10 वर्षों के लंबे अंतराल के पश्चात पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज का श्योपुर में मंगल प्रवेश होने जा रहा है, जिससे संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल है। आगामी 21 जून 2026, रविवार प्रातः 7:00 बजे श्योपुर-प्रताप नगर दक्षिण संभाग में पूज्य गुरुदेव का भव्य मंगल प्रवेश प्रस्तावित है।
राजस्थान जैन युवा महासभा दक्षिण संभाग अध्यक्ष चेतन जैन निमोडिया ने बताया कि गुरुदेव के मंगल प्रवेश को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए समाज के विभिन्न संगठनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
इस अवसर पर प्रबंधकारिणी कमेटी के मंत्री नेमीचंद  निमोडिया, उपाध्यक्ष  मुकेश बनेठा, कोषाध्यक्ष सतीश जैन माधोराजपुरा कार्यकारी सदस्य देवेंद्र बाकलीवाल  प्रवीण जैन एवं गोविंद जैन टोरड़ी, युवा मंडल अध्यक्ष निमेष गंगवाल, मंत्री  अनीश जैन, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रत्नप्रभा पापड़ीवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
साथ ही कार्यकारिणी संरक्षक अशोक पापड़ीवाल समाज के वरिष्ठजन राजेश हाड़ा, अशोक बाकलीवाल, अशोक छाबड़ा, प्रदीप  पांड्या डॉ. हिमांशु जैन विनोद सेठी पीपला  कैलाश पचेवर मनोज बाकलीवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी गुरुदेव के मंगल प्रवेश को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
समाज के सभी पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूज्य गुरुदेव के मंगल प्रवेश महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है। गुरुदेव का यह मंगल आगमन क्षेत्र में धर्म प्रभावना, संस्कार जागरण एवं आध्यात्मिक का नया अध्याय स्थापित होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है