मरुस्थलीकरण व सूखा रोकथाम दिवस पर नारायणपुर में पौधारोपण, देवती में एनिकट का लोकार्पण

Jun 17, 2026 - 17:00
 0
मरुस्थलीकरण व सूखा रोकथाम दिवस पर नारायणपुर में पौधारोपण, देवती में एनिकट का लोकार्पण

सकट (अलवर) जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग की ओर से बुधवार को विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न पर्यावरण और जल संरक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत नारायणपुर गाँव में चरागाह विकास कार्य स्थल पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया, वहीं देवती गाँव में नवनिर्मित एनिकट कार्य का लोकार्पण भी संपन्न हुआ।

चरागाह भूमि पर पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और मरुस्थलीकरण को रोकने के लिए पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही देवती गाँव में एनिकट के लोकार्पण से स्थानीय स्तर पर जल भराव और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद जताई गई है।

इस विशेष अवसर पर जिला परिषद सदस्य राजेंद्र तिवाड़ी, कुंडला ग्राम पंचायत प्रशासक राजेश कुमार बैरवा, कनिष्ठ अभियंता अभिनव कुमार, नवीन कुमार शर्मा तथा समाजसेवी दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है