कृषि मंत्री किरोडीलाल मीणा का भव्य स्वागत; जगदीश मीणा ने की जेसीबी पर चढ पुष्प वर्षा

Jul 17, 2026 - 19:25
 0
कृषि मंत्री किरोडीलाल मीणा का भव्य स्वागत; जगदीश मीणा ने की जेसीबी पर चढ पुष्प वर्षा

हलैना (विष्णु मित्तल) राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के साथ जयपुर से भुसावर आ रहे कृषि मंत्री डॉ.किरोडीलाल मीणा और क्षेत्रिय विधायक बहादुर सिंह कोली का जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे-21 पर कमालपुरा वार्डर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज तथा ग्राम पंचायत दीवली की प्रशासक सरपचं भाग्यश्री मीणा के नेतृत्व में भरतपुर, दौसा, अलवर, डीग जिले के सर्व समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया, वही पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा ने जेसीबी मशीन पर चढकर फूलों की वर्षा की और ग्रामीण अंचल से महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर ठूमके लगाए साथ ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की गाडी पर फूलों की वर्षा की गई, जिसे देखकर कृषि मंत्री डॉ.मीणा एवं विधायक कोली गदगद हो गए।

 ग्राम पंचायत दीवली प्रशासक सरपचं भाग्यश्री मीणा ने बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, कृषि मंत्री डॉ.किरोडीलाल मीणा और विघायक बहादुर सिंह कोली जयपुर से कस्वा भुसावर में कृषि कॉलेज भवन का लोकार्पण करने जा रहे थे, जिनका जयपुर नेशनल हाइवे पर भरतपुर-दौसा जिले की सीमा कमालपुरा वार्डर पर भव्य स्वागत किया गया साथ ही उन्हे 111 किलोग्राम वजन की फूलों की माला पहनाकर स्मृमि चिन्ह भेंट किए। स्वागतकर्ता पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा ने बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, कृषि मंत्री डॉ.किरोडीलाल मीणा और विघायक बहादुर सिंह कोली का स्वागत करने भरतपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, अलवर, डीग जिले की हजारों की सख्यां में लोग आए, महिलाओं की सख्यां भी हजारों से अधिक थी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, कृषि मंत्री डॉ.किरोडीलाल मीणा और विघायक बहादुर सिंह कोली को साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह भंेट किए वही 111 किलोग्राम वजन की माला पहनाकर स्वागत किया गया साथ ही जेसीबी मशीन पर चढकर 500 किलोग्राम से अधिक फूलों की वर्षा की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है