5 दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक टूर्नामेण्ट का हुआ समापन
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) कृषि महाविद्यालय भुसावर पर चल रहे 5 दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक टूर्नामेण्ट के समापन समारोह भुसावर डीएसपी धर्मेन्द्र शर्मा मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने की तथा सहायक निदेशक छात्र कल्याण डॉ. राहुल कुुमार विशिष्ठ अतिथि रहे।
डीएसपी धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए आवाश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम व नशा के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियाँ जैसे रंगोली, कोलाज, क्ले-मॉडलिंग, पेंटिग आदि का अवलोकन किया। सांस्कृतिक सचिव भानुप्रियापंकज ने बताया कि क्ले मॉडलिंग में योगेश कुमार प्रथम व मनीषा कुमारी द्वितीय, ऑनस्पॉट पेंटिग में पूजा चैधरी प्रथम व मनीषा कुमारी द्वितीय रहे। कोलाज में काजल दूण प्रथम व योगेश कुमार मीना द्वितीय, रंगोली मेें मनीषा गुर्जर प्रथम व अन्नु पलसानिया द्वितीय, कार्टूनिंग में काजल दूण प्रथम व करिष्मा द्वितीय रहीं। उन्होंने बताया कि एकल गायन में मीतेष स्वर्णकार प्रथम व पंकज धाकड़ द्वितीय तथा एकल नृत्य में अन्नु पलसानिया प्रथम व मोनिका यादव द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पररंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। डॉ. उदय भान सिंह ने स्वागत भाषण दिया तथा महाविद्यालय की प्रगति पर प्रकाश डाला। डॉ. मोहित कुमार ने खेल एवं सांस्कृतिक परिणामों की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन छात्र निषित श्रीवास्तव व छात्रा कुमारी नेहा ने किया। डॉ. आकाश तंवर व डॉ. शंकर लाल यादव ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। दीपक मीणा, राहुल मीणा, प्रेम कुमारी, राजेन्द्र सिंह व गीता गवारिया ने कार्यक्रम आयोजन में सहयोग किया। डॉ. राहुल कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।