चार महीने से सफाईकर्मियों को वेतन नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन
कुछ कर्मचारी सफाई नहीं कर आफिस में ले रहे हैं मौज
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ ठेका सफाई कर्मचारियों ने वेतन को लेकर कस्बे के पंडित भवानी सहाय स्टेचू चौक पर धरना देकर प्रदर्शन किया। जहां उन्होंने वेतन दिलवाने को लेकर नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर दोनों तरफ से कस्बे के मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। इस सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने समझाईश की और मौके पर नगरपालिका के अधिकारियों को बुलाने की मांग की है। सफाई कर्मचारी जेपी निदानिया ने बताया कि उन्हें चार महीने से वेतन नही मिला है। उन्होंने चेयरमैन पर कार्य से हटाने के भी आरोप लगाए। उनकी मांग ये है कि महीने के महीने वेतन दिया जाए। अगर मांगे नही मानी गई तो धरना इसी तरह चालू रहेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 2018 में जो सफाई कर्मचारी भर्ती हुए थे। जो कार्यालयों में काम कर रहे है। उन्हें सफाई के कार्यो में लगाने की मांग की है। वही महिला सफाई कर्मचारी ने बताया कि तीन चार महीने का वेतन हो गया है। जब मांगने जाते है तो भगा देते है। उन्होंने यह भी आरोप लगाए की चैयरमैन यह कहते है कि पहले घूंघट हटाओ ओर तब बात करो। करीब 65 कर्मचारी ठेके पर है। उनके वेतन देने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे हुए है। समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन जारी है।