गोविंदगढ़ में उद्यमियों के लिए जागरूकता शिविर: सरकारी योजनाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी दी
गोविंदगढ़ (अलवर) राजस्थान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, अलवर द्वारा गोविंदगढ़ (अलवर) में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आदि गौड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला परिसर में संपन्न हुआ।
जिला उद्योग केंद्र, अलवर के जिला संयोजक पंकज गोयल ने बताया कि इस कार्यशाला में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) उद्यमियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर समाजसेवी प्रकाश चंद शर्मा, घासीराम, रोशन लाल, बाबूलाल, खिल्लू राम, बलराम, राजेश, हरीओम सहित कई लोग मौजूद रहे।


