आर्यन जुबेर खान और प्रधान नसरू खान की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और नीट धांधली को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
अमित भारद्वाज | रामगढ़ (अलवर)
रामगढ़। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, नीट पेपर लीक मामले में धांधली और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में रामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रत्याशी रहे आर्यन जुबेर खान और प्रधान नसरू खान के नेतृत्व में शाम करीब 4:00 बजे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
"हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही भाजपा सरकार"
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आर्यन जुबेर खान और प्रधान नसरू खान ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो चुकी है। दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और तानाशाही रवैया है। नेताओं ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में हुई धांधली ने देश के लाखों मेधावी और मेहनती युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है। कांग्रेस पार्टी अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक युवाओं की आवाज उठाती रहेगी।
महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर घेरा
विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने लगातार बढ़ती बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई, पेपर लीक और किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय परिसर के बाहर पीएम मोदी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन में ये पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस व्यापक विरोध प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पंडित बबली शर्मा, दया किशन सैनी, समाजसेवी अनिल जैन, जिला उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, आरिफ खान बरामदा, मीडिया प्रभारी मुकेश मीणा, ऋतुराज पटेल, एडवोकेट अमित भारद्वाज, रामू मेघवाल, तुलसीराम सैनी, इंद्रजीत सिंह, शिवराम गुर्जर, हनीफ खान, जय राम मीणा, शौकत खान, भुवनेश साहू, तरुण शर्मा, संदीप जैन, मनोज सैनी, सुमन कुमार ठेकेदार, हाकमुद्दीन, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार, चंद्र चौधरी बंबोली, दिनेश कुमार, नरेंद्र कुमार, आशु, सरपंच कमरुद्दीनपुर, सरपंच वीर सिंह चारोटी, इसतमुरार वीर सिंह, अनवर खान, अब्दुल अजीज, तैयब हुसैन, चेतन चौधरी सहित मंडल अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, पार्षद, वार्ड अध्यक्ष तथा सेवादल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई (NSUI) समेत सभी अग्रिम संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


