महज 1 बिस्वा जमीन के लिए खूनी खेल: गोविंदगढ़ में जेठ ने छोटे भाई की पत्नी पर फरसे से किया ताबड़तोड़ हमला, सिर में आए 15 टांके

Jul 23, 2026 - 17:38
Jul 23, 2026 - 20:42
 0
महज 1 बिस्वा जमीन के लिए खूनी खेल: गोविंदगढ़ में जेठ ने छोटे भाई की पत्नी पर फरसे से किया ताबड़तोड़ हमला, सिर में आए 15 टांके

अलवर। जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते रिश्तों को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ घर में चल रही पंचायती के दौरान एक जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर धारदार हथियार (फरसे) से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

1 बिस्वा जमीन मांगने पर खोया आपा पीड़ित जफरु के अनुसार, उनके तीन भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार शाम को घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में बंटवारे की बातचीत हो रही थी। जब जफरु ने अपने हक की महज एक बिस्वा जमीन मांगी, तो उसका बड़ा भाई साहबुद्दीन आगबबूला हो गया।

फरसे से किए ताबड़तोड़ वार, सिर में आए 15 टांके आवेश में आकर साहबुद्दीन घर के अंदर से धारदार फरसा उठा लाया और जफरु की पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ी। चीख-पुकार मचने पर आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने महिला को गोविंदगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला के सिर में 15 टांके आए हैं और शरीर पर कई गंभीर चोटें हैं।

'आरोपी के बेटे करते हैं साइबर फ्रॉड' पीड़ित जफरु ने पुलिस को बताया कि आरोपी साहबुद्दीन के बेटे अकरम, आसिफ, इरफान, जिनशान और इरशाद साइबर ठगी के धंधे में लिप्त हैं, जिन्हें दो दिन पहले ही पुलिस उठाकर ले गई है। जफरु का कहना है कि वे सिर्फ अपना हक मांग रहे थे, लेकिन दबंगई दिखाते हुए उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................