हलैना के खाटूश्याम बाबा मेला में उमडा जनसैलाब; देवशयनी एकादशी सजा बाबा का दरवार
हलैना (विष्णु मित्तल) श्री श्याम सखा मण्डल एवं श्याम प्रेमियों के द्वारा कस्वा हलैना स्थित श्री खाटूश्याम मन्दिर पर पण्डित पुष्पेन्द्र शर्मा के सानिध्यं में श्री श्याम बाबा का मेला लगा, जिसमें भारी सख्यां में जनसैलाव उमडा और श्याम प्रेमियों ने बाबा की पूजा-अर्चना कर दिव्य दरवार के दर्शन किए और विश्वशान्ति, परिवार कल्याण, आमजन की खुशहाली की कामनाए की। मेंले की दुकानों से ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की और भजन, कीर्तन का आनन्द लिया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश गुप्ता, द्वारिकाप्रसाद जिन्दल, रवि गोयल, राजवीर यादव, अशोक गोयल दवा वाले, रहीमगढ के पूर्व सरपचं चन्दसिंह, लक्ष्मण प्रसाद, लखन सैनी आदि ने मेलार्थियों का स्वागत किया। मेले में सुबह से भक्तों की कतार लग गई, जो बाबा के दरवार को देख गदगद हो गए। मेंले में हलैना, हन्तरा, अरोदा, पाली, महवा, खेरलीगंज, वैर, भुसावर, भरतपुर, बयाना, नदबई सहित उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों के श्याम प्रेमियों ने भाग लिया।

