राज्य स्तरीय अंडर 14 छात्र- छात्रा एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता में कृष्णा गुर्जर ने गोल्ड मेडल किया प्राप्त

Oct 30, 2025 - 16:01
 0
राज्य स्तरीय अंडर 14 छात्र- छात्रा एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता में कृष्णा गुर्जर ने  गोल्ड मेडल किया प्राप्त

भरतपुर (कैशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य स्तरीय अंडर 14 छात्र- छात्रा एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता के दूसरे दिन भरतपुर के छात्र कृष्णा गुर्जर ने शॉट पुट में 13.14 मी थ्रो कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर भरतपुर को प्रथम गोल्ड देकर धमाकेदार आगाज किया l
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतियोगिता सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी अतुल चतुर्वेदी एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के द्वारा सभी आवास स्थलों का निरीक्षण कर सभी टीम प्रभारियों और खिलाड़ियों से आवास व्यवस्था की रिपोर्ट प्राप्त कर आवास व्यवस्था में नियुक्त प्रभारीयो को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए l इसके बाद मैदान व्यवस्था पंजीयन आदि समितियो का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए l
प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधान अध्यापक मोहनलाल ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए पंजीयन/रिकॉर्ड संबंधी कार्य इवेंट्स के लिए खेल मैदान एवं भोजन आदि की सभी व्यवस्थाएं एक ही छत के नीचे लोहागढ़ स्टेडियम में की गई है l वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजय सिंह कुंतल ने आज करवाए गए इवेंट्स के परिणाम इस प्रकार रहे -
गोला फेंक छात्र वर्ग में-
1-कृष्णा गुर्जर भरतपुर  13 .14 मी फेंक कर प्रथम स्थान 2-मनदीप सिंह कोटा ने 12.96 मी फेंक कर दूसरा स्थान 2-सौरव चौधरी बाड़मेर ने 12 .88 मी फेंक कर तीसरा स्थान प्राप्त कियाl 

हाई जंप छात्र वर्ग में -
1-राहुल सेन बीकानेर प्रथम-1.7m
2-गौरव जानी गंगानगर अकादमी द्वितीय-1.65m
3-कुलदीप मीणा सीकर तृतीया-1.58m

200 मी छात्र वर्ग की 10 हिट्स में 78 खिलाड़ियों ने भाग लेकर 24 खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया
200 मी छात्रा वर्ग की 10 हिट्स में 74 बालिकाओं ने भाग लिया जिसमें से 24 बालिकाएं सेमीफाइनल में पहुंची l
600 मी बालक एवं बालिका वर्ग की चार हिट्स में से 24- 24 खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में स्थान बनाया l
400 meter छात्र वर्ग दौड़ की 10 हिट्स में 78 खिलाड़ियों में से 24 में सेमीफाइनल में स्थान बनाया l
400 मी छात्रा वर्ग दौड़ की 8 हिट्स main 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें से 24 खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया l
बीकानेर से नियुक्त खिराम बीकानेर, राजेंद्र शर्मा, दोसा, राजेंद्र चौधरी, धौलपुर, महेंद्र सिंह नागौर, मंजू लेद बीकानेर, दुर्गा शंकर बीकानेर शिवदान सिंह, लक्ष्मी लाल गुर्जर आदि के द्वारा विधिवत एवं नियम अनुसार प्रतियोगिता संपन्न करवाई जा रही है l खेल प्रभारी हरीश चतुर्वेदी के अनुसार कल प्रातः 7:30 बजे छात्रा वर्ग लॉन्ग जंप,छात्र वर्ग डिस्कस थ्रो, छात्र-छात्रा 200 मी सेमीफाइनल , छात्र-छात्रा 80 मी हर्डल्स की हिट्स, छात्र-छात्रा 600 मी सेमीफाइनल, छात्र-छात्रा 4x100 मीटर रिले की हिट्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है