लक्ष्मणगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज शहजाद खान को दी भावभीनी विदाई
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) पुलिस थाने के अंतर्गत कस्बे स्थिति पुलिस चौकी इंचार्ज शहजाद खान को कस्बे के गणमान्य लोगों ने आज शनिवार को पुलिस चौकी पर विदाई समारोह आयोजित किया। विदाई के मौके पर भावुक होते हुए शहजाद खान ने कहा कि कस्बा लक्ष्मणगढ़ धार्मिक एवं शांतिप्रिय नगरी है। यहां लोगों ने मुझे बहुत प्यार एवं सम्मान में अपनापन दिया उन्होंने यहां बिताए समय को अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में से एक बताया।
पुलिस विभाग का कार्य अलग तरह का होता है। वह अपराध रोकने और अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ कई कार्यों में दिन रात लगे रहते है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यहां के लोगो जैसा आपसी भाईचारा और कहीं नहीं देखाई दिया। मैं हमेशा यहां के लोगों व अपने स्टाफ को याद रखूंगा पिछले पांच वर्षों से लक्ष्मणगढ़ थाने में अपनी सेवाएं देने के बाद अब उनका स्थानांतरण धोलागढ़ बेहतुकला पुलिस थाने पर कर दिया गया है। उन्होंने स्थानांतरण को नौकरी का एक हिस्सा बताया।
समारोह में नागरिकों द्वारा इनके कार्यकाल की कार्य करने के तरीके की सराहना कि उनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था मे शांति बनाए रखने में पूर्ण मदद रही एवं अपराधियों में भय एवं पीड़ितों को न्याय मिला। इस मौके पर अनेक सामाजिक संगठनों ने उनका साफा बंधन एवं फूल माला पहनाकर मुंह मीठा कराया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई के मौके पर नेतराम चौधरी इकबाल खान तूफान बना सौरभ साहू प्रकाश प्रजापत सतीश बसवाल अंकित खारवाल रूजदार खान, बंडू खान, अविनाश खारवाल रफीक खान आदि लोग मौजूद रहे।

