18वीं डाक कांवड़ यात्रा का भक्ति में लीन शिवभक्तों का कारवां होगा 5 अगस्त को रवाना
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) श्रावण मास में शिवभक्ति की अलौकिक अनुभूति के लिए 18वीं डाक कांवड़ यात्रा श्री शिव सेवा समिति द्वारा हरिद्वार से लक्ष्मणगढ़ को 5 अगस्त को कस्बे से रवानगी होगी । यह आध्यात्मिक यात्रा 11 अगस्त को लक्ष्मणगढ़ वापस आकर गंगाजल से महादेव के जलाभिषेक के साथ सम्पन्न होगी। इस डाक कांवड़ यात्रा की विशेषता यह है कि यह न केवल तीव्रता से पूरी की जाती है, बल्कि इसमें भाग लेने वाले श्रद्धालु अनुशासन, भक्ति और समाजसेवा के संदेश को भी आगे बढ़ाते हैं। इस बार की यात्रा में हर आयु वर्ग के शिवभक्तों का जोश देखते ही बनेगा ।
इस पवित्र यात्रा की नींव 17 वर्ष पूर्व में समिति सदस्यो ने रखी थी। उनकी अगुवाई में शुरू हुई यह यात्रा अब एक सामूहिक श्रद्धा का रूप ले चुकी है। आज आसपास के क्षेत्रों के युवाओं में शिवभक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी है। कांवड़िए न केवल भक्ति कर रहे हैं, बल्कि सामाजिक सद्भाव, सेवा और जागरूकता का भी संदेश दे रहे हैं। कांवड़ यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन और आपसी भाईचारे जैसे विषयों पर भी जागरूकता फैलाई जाती है। डाक कांवड़ यात्रा के आयोजक सदस्यों में शामिल शिवभक्तों में रवि छोटी सुरेंद्र साहू सत्या सैनी दीपचंद रंणजीत साहू प्रमुख रूप से शामिल हैं। ये सभी युवा ना केवल यात्रा में भाग ले रहे हैं, बल्कि इसकी संगठनात्मक और सामाजिक व्यवस्थाओं को भी संभाल रहे हैं। यह कांवड़ यात्रा क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द, अनुशासन, शारीरिक स्फूर्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का एक अनूठा संगम बन चुकी है।

