लूट के इरादे से बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर बांधकर मुंह ढका; अलमारियां खुली मिलीं

Jul 10, 2026 - 18:37
 0
लूट के इरादे से बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर बांधकर मुंह ढका; अलमारियां खुली मिलीं

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के खदाना मोहल्ले में अस्सी वर्षीय वृद्ध दिनेश चंद्र अग्रवाल की हाथ-पैर बांधकर की गई हत्या से शहर में सनसनी फैल गई।
 वारदात के बाद घर की अलमारियां खुली मिलीं, जिससे लूट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हत्या और लूट दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में कर रही है। जानकारी के अनुसार, दिनेश चंद अग्रवाल घर में अकेले रहते थे और प्रतिदिन रात का भोजन अपने बेटे विकास अग्रवाल के घर करते थे। गुरुवार रात जब वे भोजन के लिए नहीं पहुंचे तो परिजन दूसरी चाबी लेकर पिता के घर पहुंचे। 
जहां पर मकान का दरवाजा खोलते ही अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। बुजुर्ग के हाथ-पैर बंधे हुए थे, मुंह ढका हुआ था और उनका शव कमरे में पड़ा मिला।
 घर की अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा हुआ था। परिजनों के अनुसार बदमाश मकान के पीछे के रास्ते से घर में घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते से फरार हो गए। घर से लाखों रुपये की नकदी गायब होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक पुराने नोटों के करंसी एक्सचेंज का कार्य करते थे, जिसके चलते घर में नकदी रखी होने की बात सामने आई। 
घटना की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी दीपक शर्मा, डीएसपी अंगद शर्मा कोतवाली थाना प्रभारी रमेश सैनी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया।
 शव को पोस्टमार्टम राजीव गांधी सामान्य अस्पताल मे करा परिजनों को सौंप दिया। 
 पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर हत्या और लूट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाने की संभावनाए जताई हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है