साइबर ठगी पर नौगांवा पुलिस का बड़ा प्रहार: परिचित बनकर ठगी करने वाले दो शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

Jul 25, 2026 - 18:26
Jul 26, 2026 - 00:58
 0
साइबर ठगी पर नौगांवा पुलिस का बड़ा प्रहार: परिचित बनकर ठगी करने वाले दो शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

रामगढ़ (नौगांवा):

क्षेत्र के नौगांवा थाना पुलिस ने 'साइबर संग्राम अभियान 3.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अनजान लोगों को अपना परिचित बताकर झांसे में लेते थे और फर्जी बैंक खातों के जरिए ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।

30 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराते थे फर्जी खाते

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए 30 प्रतिशत कमीशन पर फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। जिले में ऑनलाइन ठगी, सेक्सटॉर्शन, ओएलएक्स फ्रॉड और म्यूल खातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई रामगढ़ वृत्ताधिकारी पिंटू कुमार के निर्देशन में की गई।

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

थानाधिकारी हरदयाल यादव ने बताया कि आरोपी गिरोह बनाकर लोगों को मैसेज भेजते थे। वे खुद को पीड़ित का परिचित बताकर यह झांसा देते थे कि गलती से उनके खाते में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं। इस प्रकार विश्वास जीतकर वे लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।

गिरफ्तार आरोपी नाजिर खान (20) निवासी खरखड़ी ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए 30 प्रतिशत कमीशन पर फर्जी खाते उपलब्ध करवाता था। रकम आने के बाद वह अपना हिस्सा काटकर शेष राशि अपने साथी आदिल (23) निवासी नौगावां को सौंप देता था।

दो मोबाइल और तीन सिम कार्ड बरामद

नौगांवा थाने की पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर खरखड़ी क्षेत्र में दबिश दी और दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम की विशेष भूमिका

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी हरदयाल सिंह, हेड कांस्टेबल दयाराम, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, महेश, ड्राइवर कांस्टेबल रविंद्र तथा जिला क्यूआरटी टीम के सदस्य शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................