अंतर्राष्ट्रीय किशोर युवा दिवस के अंतर्गत स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य पोषण और मौसमी बीमारियों की जानकारी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) अंतरराष्ट्रीय किशोर युवा दिवस के अन्तर्गत युवाओ के शारारिक, मानसिक और भावात्मक विकास को सुनिश्चित करने के लिए लिटिल एंजल्स स्कूल,लक्ष्मणगढ़ और श्री राम आदर्श स्कूल लक्ष्मणगढ़ में सीएचसी लक्ष्मणगढ़ की मेडिकल टीम द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।
मेडिकल टीम प्रभारी आरिफ ख़ान ने बताया कि इस अवसर पर बच्चो के बेहतर स्वास्थ्य,पोषण और मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। और सभी बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिनका एचबी लेवल कम पाया गया उन सभी बच्चो को आईएफए सप्लीमेंट्स वितरित की और आईवी इंफ्यूज़न की सलाह दी गई। इस अवसर पर आरिफ ख़ान नर्सिंग ऑफिसर टीम प्रभारी ,रोहिताश मीना लैब टेक्नीशियन ,श्रीओम गुर्जर नेत्र सहायक,निशा मीना सीएचओ,सतीश कुमार शर्मा डॉट्स प्रभारी और स्कूल प्रिंसिपल/ स्टाफ मौजूद रहे।

